नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया, जबकि निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।
प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—*
*निबंध प्रतियोगिता*
- प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी, कक्षा 12वीं
- द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति, कक्षा 10वीं (बी)
- तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी, कक्षा 10वीं (सी)
*चित्रकला प्रतियोगिता*
- प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी, कक्षा 12वीं
- द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती, कक्षा 10वीं (सी)
- तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी, कक्षा 9वीं (एफ)
*वक्तृत्व प्रतियोगिता*
रिया कुमारी, कक्षा 12वीं
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 26, 2026