कालपी: आटा थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | May 10, 2026 आटा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए रविवार शाम 6 बजे जानकारी दी है, एसपी जालौन के निर्देशन में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर मो० सद्दाम (29) निवासी ग्राम सन्दी, थाना आटा को पकड़ा, उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, इस संबंध में थाना आटा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।