Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

भोपाल:-51 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर युवा पहुचे इंदौर- #मध्यप्रदेश_भर्ती_सत्याग्रह

15.3k views | Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 25, 2022

MORE NEWS

लोकगीत सम्राट स्वर्गीय देशराज पटेरिया जी के आशीर्वाद से बुंदेली लोकगायन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध गायक जयप्रकाश पटेरिया से खास बातचीत।देखिए "टॉक शो विद राजेंद्र" में
जानिए उनके संगीत सफर, बुंदेली संस्कृति के प्रति समर्पण और सफलता के पीछे की प्रेरणादायक कहानी।
पार्ट -1

#TalkShowWithRajendra #JaiprakashPateriya #BundeliLokgeet #BundeliSinger #DeshrajPateriya #Bundelkhand #FolkMusic

लोकगीत सम्राट स्वर्गीय देशराज पटेरिया जी के आशीर्वाद से बुंदेली लोकगायन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध गायक जयप्रकाश पटेरिया से खास बातचीत।देखिए "टॉक शो विद राजेंद्र" में जानिए उनके संगीत सफर, बुंदेली संस्कृति के प्रति समर्पण और सफलता के पीछे की प्रेरणादायक कहानी। पार्ट -1 #TalkShowWithRajendra #JaiprakashPateriya #BundeliLokgeet #BundeliSinger #DeshrajPateriya #Bundelkhand #FolkMusic

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 4, 2026

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर एसपी से शिकायत, तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

छतरपुर। सटई निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सटई वार्ड क्रमांक 4 निवासी मुकेश जोशी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना मकान सुजान सिंह को दो लाख रुपए में बेचा था। बाद में अप्रैल 2026 में सुजान सिंह ने कथित रूप से दो लाख रुपए वापस लेकर मकान वापस कर दिया और चाबी भी सौंप दी थी। इसके बावजूद अब संबंधित लोग मकान पर कब्जा करने और उसे बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुकेश जोशी का आरोप है कि सुधा जोशी, संजय जोशी और सुजान सिंह मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने तथा उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही जा रही हैं। आवेदक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 31 मई 2026 को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर कथित रूप से जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर थाना सटई पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

मुकेश जोशी ने आरोप लगाया कि थाना सटई में पदस्थ प्रधान आरक्षक और मुंशी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की गई। उसने इस संबंध में 1 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी सुनीता बिदुंआ ने कहा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आरोपी पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर एसपी से शिकायत, तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप छतरपुर। सटई निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सटई वार्ड क्रमांक 4 निवासी मुकेश जोशी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसने वर्ष 2025 में अपना मकान सुजान सिंह को दो लाख रुपए में बेचा था। बाद में अप्रैल 2026 में सुजान सिंह ने कथित रूप से दो लाख रुपए वापस लेकर मकान वापस कर दिया और चाबी भी सौंप दी थी। इसके बावजूद अब संबंधित लोग मकान पर कब्जा करने और उसे बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश जोशी का आरोप है कि सुधा जोशी, संजय जोशी और सुजान सिंह मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उसने दावा किया कि उसके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने तथा उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें कही जा रही हैं। आवेदक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 31 मई 2026 को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर कथित रूप से जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद वह शिकायत लेकर थाना सटई पहुंचा, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मुकेश जोशी ने आरोप लगाया कि थाना सटई में पदस्थ प्रधान आरक्षक और मुंशी द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की गई। उसने इस संबंध में 1 जून 2026 को सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुनीता बिदुंआ ने कहा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद जो तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। आरोपी पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jun 4, 2026

भोपाल:-51 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर युवा पहुचे इंदौर- #मध्यप्रदेश_भर्ती_सत्याग्रह - Chhatarpur Nagar News