Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

बलरामपुर: Balrampur Convent School बलरामपुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकली मनमोहक रैली #Balrampur #up47 #blp @ysnews24hours

Balrampur, Balrampur | Jan 26, 2023

MORE NEWS

#बलरामपुर! 243 पात्र परिवारों को मिला कांशीराम आवास का अधिकार, विधायक, डीएम और पालिका अध्यक्ष ने बांटे आवंटन पत्र...

रिपोर्ट-इमरान अली शाह 

बलरामपुर, 7 अगस्त 2026। मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत लंबे समय से आवास की प्रतीक्षा कर रहे 243 पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को शुक्रवार को उनके आवास आवंटन पत्र प्रदान किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

शिकायतों के बाद शुरू हुई व्यापक जांच

मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2010 में जिला मुख्यालय के आठ अलग-अलग स्थानों पर कुल 600 आवासों का निर्माण कर पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया गया था। समय बीतने के साथ जनता दर्शन, जनसुनवाई और क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को शिकायतें मिलीं कि कई आवासों में मूल आवंटियों के स्थान पर अन्य लोग रह रहे हैं, कुछ आवास किराए पर दिए गए हैं, जबकि कई मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने त्रिस्तरीय स्थलीय सत्यापन अभियान चलाया।

सत्यापन में सामने आईं अनियमितताएं

जांच के दौरान 216 आवासों पर अवैध कब्जा पाया गया, जबकि 259 आवास लंबे समय से बंद मिले। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया।

अवैध कब्जे वाले 216 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। वहीं, बंद पाए गए 259 आवासों के मूल आवंटियों को अपर जिलाधिकारी के समक्ष 15 दिनों के भीतर आपत्ति दाखिल करने का अवसर दिया गया। इसके लिए स्थानीय नोटिस बोर्डों पर व्यापक सूचना भी प्रकाशित कराई गई।

निर्धारित अवधि में कुल 101 आपत्तियां प्राप्त हुईं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त समिति द्वारा इनकी पुनः जांच की गई। जांच में 27 आपत्तियां सही, जबकि 74 आपत्तियां निराधार पाई गईं।

पूरी जांच और सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 अप्रैल 2026 को कुल 436 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया।

पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ नए पात्रों का चयन

रिक्त हुए आवासों के पुनः आवंटन के लिए जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल से 10 मई 2026 तक नए आवेदन आमंत्रित किए। आवेदन प्रक्रिया का समाचार पत्रों, नगर पालिका परिषद, विकासखंडों के नोटिस बोर्डों और नगर पालिका के प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया।

निर्धारित अवधि में कुल 305 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा गठित पांच सदस्यीय जनपद स्तरीय समिति ने सभी आवेदनों का विस्तृत एवं निष्पक्ष सत्यापन किया। जांच के बाद 243 परिवार पात्र पाए गए, जबकि 62 आवेदकों को अपात्र घोषित किया गया।

243 परिवारों को मिली नई उम्मीद

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इन्हीं 243 पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटन पत्र सौंपे गए। आवास मिलने से वर्षों से अपने पक्के आशियाने की प्रतीक्षा कर रहे गरीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित छत मिल सकेगी।

जिला प्रशासन ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और पात्रता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी योजना में अनियमितता पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह, परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी डूडा लालचंद मौर्य, प्रबंधक अखिलेश सिंह, डूडा के महेंद्र कुमार, देवेश कुमार एवं कृष्णमुनि, नगर पालिका परिषद के जेई (सिविल) अवनीश यादव, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, जेई (जल) धर्मेंद्र कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

#balrampur #dmbalrampur #palturam #cmyogi

#बलरामपुर! 243 पात्र परिवारों को मिला कांशीराम आवास का अधिकार, विधायक, डीएम और पालिका अध्यक्ष ने बांटे आवंटन पत्र... रिपोर्ट-इमरान अली शाह बलरामपुर, 7 अगस्त 2026। मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत लंबे समय से आवास की प्रतीक्षा कर रहे 243 पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को शुक्रवार को उनके आवास आवंटन पत्र प्रदान किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। शिकायतों के बाद शुरू हुई व्यापक जांच मान्यवर कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2010 में जिला मुख्यालय के आठ अलग-अलग स्थानों पर कुल 600 आवासों का निर्माण कर पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया गया था। समय बीतने के साथ जनता दर्शन, जनसुनवाई और क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को शिकायतें मिलीं कि कई आवासों में मूल आवंटियों के स्थान पर अन्य लोग रह रहे हैं, कुछ आवास किराए पर दिए गए हैं, जबकि कई मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने त्रिस्तरीय स्थलीय सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन में सामने आईं अनियमितताएं जांच के दौरान 216 आवासों पर अवैध कब्जा पाया गया, जबकि 259 आवास लंबे समय से बंद मिले। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया। अवैध कब्जे वाले 216 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। वहीं, बंद पाए गए 259 आवासों के मूल आवंटियों को अपर जिलाधिकारी के समक्ष 15 दिनों के भीतर आपत्ति दाखिल करने का अवसर दिया गया। इसके लिए स्थानीय नोटिस बोर्डों पर व्यापक सूचना भी प्रकाशित कराई गई। निर्धारित अवधि में कुल 101 आपत्तियां प्राप्त हुईं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त समिति द्वारा इनकी पुनः जांच की गई। जांच में 27 आपत्तियां सही, जबकि 74 आपत्तियां निराधार पाई गईं। पूरी जांच और सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 अप्रैल 2026 को कुल 436 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ नए पात्रों का चयन रिक्त हुए आवासों के पुनः आवंटन के लिए जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल से 10 मई 2026 तक नए आवेदन आमंत्रित किए। आवेदन प्रक्रिया का समाचार पत्रों, नगर पालिका परिषद, विकासखंडों के नोटिस बोर्डों और नगर पालिका के प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। निर्धारित अवधि में कुल 305 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा गठित पांच सदस्यीय जनपद स्तरीय समिति ने सभी आवेदनों का विस्तृत एवं निष्पक्ष सत्यापन किया। जांच के बाद 243 परिवार पात्र पाए गए, जबकि 62 आवेदकों को अपात्र घोषित किया गया। 243 परिवारों को मिली नई उम्मीद शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इन्हीं 243 पात्र एवं आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटन पत्र सौंपे गए। आवास मिलने से वर्षों से अपने पक्के आशियाने की प्रतीक्षा कर रहे गरीब परिवारों को स्थायी और सुरक्षित छत मिल सकेगी। जिला प्रशासन ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और पात्रता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। किसी भी योजना में अनियमितता पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह, परियोजना अधिकारी/अधिशासी अधिकारी डूडा लालचंद मौर्य, प्रबंधक अखिलेश सिंह, डूडा के महेंद्र कुमार, देवेश कुमार एवं कृष्णमुनि, नगर पालिका परिषद के जेई (सिविल) अवनीश यादव, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, जेई (जल) धर्मेंद्र कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। #balrampur #dmbalrampur #palturam #cmyogi

Balrampur, Balrampur | Aug 7, 2026

सस्पेंशन चाहिए कप्तान साहब,जब तक सस्पेंशन ऑर्डर नही होता तब तक यहीं थाने पर बैठा रहूंगा - डॉक्टर सतीश द्विवेदी पूर्व मंत्री बीजेपी

पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी का रौद्र रूप ।
अपने एक बूथ अध्यक्ष की एक सूचना पर आधी रात को पहुंचे थाने 
एक निर्दोष युवक गुलशन कश्यप की पिटाई करने वाले दरोगा को तत्काल प्रभाव से कराया सस्पेंड 
निलम्बन आदेश मिलने पर ही थाने से निकले।
Satish Dwivedi Dr Satish Dwivedi BJP @highlight

सस्पेंशन चाहिए कप्तान साहब,जब तक सस्पेंशन ऑर्डर नही होता तब तक यहीं थाने पर बैठा रहूंगा - डॉक्टर सतीश द्विवेदी पूर्व मंत्री बीजेपी पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी का रौद्र रूप । अपने एक बूथ अध्यक्ष की एक सूचना पर आधी रात को पहुंचे थाने एक निर्दोष युवक गुलशन कश्यप की पिटाई करने वाले दरोगा को तत्काल प्रभाव से कराया सस्पेंड निलम्बन आदेश मिलने पर ही थाने से निकले। Satish Dwivedi Dr Satish Dwivedi BJP @highlight

Balrampur, Balrampur | Aug 7, 2026

बलरामपुर पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिया भरोसा

#​बलरामपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने पूरे जिले में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया...

​पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और अति-संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च व पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

​संदिग्धों की चेकिंग और व्यापारियों से संवाद

​गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने:

​प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

​संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रोक-टोक कर सघन चेकिंग की।

​स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए।

​असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी

​गश्त के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि:

​"सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

​बलरामपुर पुलिस ने दोहराया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

#balrampur #balrampurpolic

बलरामपुर पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिया भरोसा #​बलरामपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने पूरे जिले में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया... ​पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों और अति-संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च व पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ​संदिग्धों की चेकिंग और व्यापारियों से संवाद ​गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने: ​प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। ​संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रोक-टोक कर सघन चेकिंग की। ​स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए। ​असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी ​गश्त के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि: ​"सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने, असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।" ​बलरामपुर पुलिस ने दोहराया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। #balrampur #balrampurpolic

Balrampur, Balrampur | Aug 6, 2026

बलरामपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर बहू के साथ अश्लील हरकत करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला नहर बालागंज निवासी एक युवक कथित तौर पर जबरन उसके घर में घुस आया। उस समय घर में केवल महिला और उसकी बहू मौजूद थीं। आरोप है कि युवक ने बहू के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने जाते समय उसके बेटों के साथ बलात्कार कराने जैसी गंभीर धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से ही उसके परिवार, विशेषकर उसके पुत्र से रंजिश रखता है। वह अक्सर घर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज करता है और कथित तौर पर अवैध तमंचा दिखाकर परिवार को डराता-धमकाता है। महिला के अनुसार, घटना के दौरान उसकी देवरानी और ननद ने भी शोर-शराबा सुना, जिसके बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई।

महिला ने बताया कि घटना के संबंध में उसने 5 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली देहात में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी लगातार परिवार को धमकियां दे रहा है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल है और किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

नोट: समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित है। मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

बलरामपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर बहू के साथ अश्लील हरकत करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ला नहर बालागंज निवासी एक युवक कथित तौर पर जबरन उसके घर में घुस आया। उस समय घर में केवल महिला और उसकी बहू मौजूद थीं। आरोप है कि युवक ने बहू के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने जाते समय उसके बेटों के साथ बलात्कार कराने जैसी गंभीर धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से ही उसके परिवार, विशेषकर उसके पुत्र से रंजिश रखता है। वह अक्सर घर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज करता है और कथित तौर पर अवैध तमंचा दिखाकर परिवार को डराता-धमकाता है। महिला के अनुसार, घटना के दौरान उसकी देवरानी और ननद ने भी शोर-शराबा सुना, जिसके बाद किसी तरह कमरे का दरवाजा बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि घटना के संबंध में उसने 5 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली देहात में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी लगातार परिवार को धमकियां दे रहा है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल है और किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नोट: समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आधारित है। मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Balrampur, Balrampur | Aug 6, 2026

🚨 बलरामपुर: आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी।🚨

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गंगापुर निवासी राम सागर (70) पुत्र बदल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Balrampur #बलरामपुर #Laliya #ललिया #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #ViralNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #अहमदरजा #BalrampurNews #SocialMediaNews

🚨 बलरामपुर: आम के पेड़ से लटका मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी।🚨 बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा चौकी अंतर्गत बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गंगापुर निवासी राम सागर (70) पुत्र बदल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब एक वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Balrampur #बलरामपुर #Laliya #ललिया #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #ViralNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #अहमदरजा #BalrampurNews #SocialMediaNews

Balrampur, Balrampur | Aug 5, 2026