*एक मंच पर दिखी भाजपा की एकजुटता, विधायक ने लिया पूर्व मंत्री का आशीर्वाद*
*पिछोर/शिवपुरी।* खनियाधाना में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बहुत दिनों बाद पिछोर की राजनीति में एकजुटता का बड़ा नजारा देखने को मिला। मंच पर क्षेत्रीय विधायक *प्रीतम सिंह लोधी जी* और पूर्व मंत्री *भैया साहब लोधी* एक साथ विराजमान रहे।कार्यक्रम में मंच पर विधाय प्रीतम लोधी जी ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस गरिमामय मंच पर *भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव जी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह यादव जी* एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी नेताओं ने MP टॉप-10 में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली खनियाधाना की बेटी *स्मृति पांडे*, उनकी माता पीपीl *अखिलेश पांडे* और गुरु *सतीश रजक* को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि विधायक प्रीतम लोधी के नेतृत्व में पिछोर-खनियाधाना में शिक्षा और संगठन दोनों मजबूत हो रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद यादव ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताया।
Sukhdev Shingh Pritam Lodhi
Keransingh Lodhi Rakesh Lodhi Neelesh Rajpoot हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Jyotiraditya M Scindia Ramkumar Yadav Muhasa Mahesh Lodhi Sonu Yadav Karan Singh Lodhi Sunil Lodhi Siyaram Lodhi Kamlesh Lodhi Bhanu Jain
Pichhore, Shivpuri | Aug 24, 2026