नगरी: टाइगर रिजर्व में रहने वाले लोगों का मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा, प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात
Nagri, Dhamtari | Jun 28, 2026 बता दे की टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले 60 से अधिक गांव के लोग सालों से सड़क, पुल, पुलिया, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर इलाके के लोग कई बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी आज तक उनकी मांगों को लेकर कोई विचार नहीं किया गया।