होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह हुए शामिल
नर्मदापुरम में भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, बैठक शुक्रवार को करीब 2 बजे आयोजित की गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, विकास कार्यों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।