बिंदकी: बिजौली गांव में एक घर से नगदी व जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना पर शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के बिजौली गांव में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अनिल कुमार सचान के घर में घुसे और सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह 6 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच किया।