लातेहार: लातेहार प्रेस क्लब ने हजारीबाग में पत्रकार पर हमले की निंदा की, विरोध जताया और डीसी को ज्ञापन सौंपा
लातेहार प्रेस क्लब के पत्रकारों ने हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया।इस मामले में मुख्य मंत्री के नाम उपायुक्त को गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ज्ञापन सौंपा गया।