गुलाना: अकोदिया: 31 मार्च तक बकाया कर जमा करें, अन्यथा दुकानों पर ताले और नल कनेक्शन कटेंगे
अकोदिया नगर परिषद ने बकाया संपत्ति कर और जल कर जमा करने के लिए 31 मार्च 2026 तक की अंतिम मोहलत दी है। नगर परिषद सीएमओ राजेश सेन ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी दी कि परिषद ने चेतावनी दी है कि इस अवधि तक बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की दुकानों पर ताले लगाए जाएंगे और नल कनेक्शन काटे जाएंगे।