पुवायां: पुवायां में जुआ खेलते 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 2260 रुपये व ताश के पत्ते बरामद
शाहजहाँपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इण्डर कॉलेज मैदान में छापा मारा गया।गिरफ्तारी के दौरान मौके से कुल 2260 रुपये नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की गई।