एकमा: पुलिस की छापेमारी में शराब धंधेबाज गिरफ्तार , 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
Ekma, Saran | Jun 17, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के फुचटीखुर्द गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब की धंधे बाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खड़े कर दबोच लिया। उसके पास से 375 एम एल की 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुचटीखुर्द निवासी शैलेश यादव के रूप में हुई है।