सिराथू: गुलामीपुर में सड़क पर चल रही कार के चालक को आई नींद, सड़क किनारे खड़े कंटेनर में भिड़ी कार, परिवार बाल-बाल बचा
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में एक ढ़ाबे के बाहर सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा हुआ था। प्रयागराज से अपने परिवार के साथ एक कार में वापस लौट रहे अकबरपुर के आसिफ़ के कार के चालक को नींद आ गई और कार कंटेनर में भिड़ गई। हादसे में कार में सवार चार लोग बाल बाल बच गए।बताया जाता है कि ढाबों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है।दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।