सिराथू: गुलामीपुर में हाईवे पर बाइक एक्सीडेंट को देखकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इमरजेंसी ब्रेक लिया, ट्रैक्टर पलटा
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम सड़क पार कर रहे छेदुपाल को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आ रहा था इसके चालक राजीव ने ट्रैक्टर में इमरजेंसी ब्रेक मार दिया ट्रैक्टर भी पलट गया है। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं।घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।बाइक सवार फरार हो गया।