चतरा: रामेश्वर खंडेलवाल सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा चतरा इकाई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Chatra, Chatra | May 29, 2026 चतरा शहर स्थित रामेश्वर खंडेलवाल सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय स्थित भाजपा के चतरा जिला इकाई द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय,चतरा सांसद कालीचरण सिंह,चतरा विधायक जनार्दन पासवान समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रजलित कर किया।