गोपालगंज: चनावे जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाए जा रहे कैदी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह बेहोश हो गया
जिले के थावे थाना क्षेत्र चनावे मंडल कारा में बंद कैदी को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लेकर पहुंची। इस दौरान कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वही कैदी वैन में वह बेहोश हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।