तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम रेहरा में तुलसीपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने की गोष्ठी
5 मई सोमवार को 4:00 तुलसीपुर पुलिस एवं एंटी ह्यूमन टीम द्वारा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेहरा में ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी की। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं मानव तथा वन्य जीव तस्करी के बारे में बताते हुए नजर रखने को कहा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस को सूचित करने को कहा गया।