तुलसीपुर: नगर पंचायत पचपेड़वा में जुड़ीकुंइया गनेश पुर मार्ग पर सड़क किनारे कूड़े से लोग परेशान
5 मई सोमवार दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत पचपेड़वा के जुडी कुइयां गणेशपुर मार्ग पर पड़े कूड़े के देर से लोगों को दिक्कत हो रही है। कूड़ा सड़क किनारे डंप है। मामला पचपेड़वा के पुरानी बाजार का भी है जहां हवा चलने पर कूड़ा उड़कर आसपास के घरों में भी पहुंच जाता है कूड़े की दुर्गंध से दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भी भारी दिक्कत हो रही है।