नौगांव: स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान; नियुक्ति के बाद भी पीजी परीक्षा के कारण अवकाश पर
हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल की लापरवाही खुलकर सामने आई, जहां मरीजों को न तो समय पर इलाज मिल रहा है और न ही दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं। जानकारी के अनुसार, करीब चार माह पहले डॉक्टर उपांशु गुप्ता और डॉक्टर अनुज्ञा सिंह की नियुक्ति की गई थी, लेकिन बीते कई दिनों से दोनों