बाह: नगला दलेल में घर से जेवर और नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव नगला दलेल में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित शिशुपाल ने बताया कि वह पुत्री का इलाज कराने आगरा गया था, जबकि घर पर मां अकेली थीं। रात में चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर पाजेब, बिछुआ, मंगलसूत्र, कुंडल, करधनी समेत करीब 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर