हुज़ूर: भोपाल के करोंद चौराहे स्थित एक मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग
Huzur, Bhopal | Jun 6, 2024 भोपाल के करोंद चौराहे स्थित एक मोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई। इससे सैकड़ों नए-पुराने मोबाइल जलकर खाक हो गए। आग पर 3 घंटे में काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि पास की दुकानें जलने से बच गईं। करोंद चौराहे पर दीपा मोबाइल शॉप है। जहां आग लगी। गांधीनगर और कबाड़खाना फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया।