भरतपुर: नदबई पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को डॉ. राहुल कौशिक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
नदबई पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कौशिक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा से हुई।