मानिकपुर: मानिकपुर रेलवे जंक्शन के प्रयागराज आउटर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सोमवार सुबह करीब 10 बजे मानिकपुर रेलवे जंक्शन के प्रयागराज आउटर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी वीर सिंह के अनुसार शव पोल नंबर 1257/36-38 के बीच नहर किनारे मिला। मृतक सफेद जींस व काली शर्ट में था, पुलिस जांच में जुटी है।