मिर्ज़ापुर: विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन हुआ
विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने तथा पुस्तकों के प्रति प्रेम जागृत करने के उद्देश्य से विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में दो दिवसीय ‘‘पुस्तक मेले’’ का सफल आयोजन किया गया। यह पुस्तक मेला दिनांक 05.02.2026 एवं 06.02.2026 को परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।