उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की देवनंदनी चेकपोस्ट पर एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, युवक सीधे पुलिस चौकी में घुस गया और वहां उत्पात मचाने लगा।
आरोप है कि युवक ने सरकारी अभिलेख फाड़ दिए, चौकी का गेट अंदर से बंद कर लिया, सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) की टोपी पहन ली और परिसर में रखे गमलों को भी तोड़ दिया। इस दौरान चौकी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
.
.
.
.
#Hapur #UPPolice #PoliceChowki #ViralNews #BreakingNews #CrimeNews
Fatehabad, Agra | Jul 18, 2026