लोहरदगा: आजसू विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए, हेमंत सरकार पर हमला बोला
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के समाहरणालय मैदान में मंगलवार शाम 3:15 बजे आजसू ने विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और लोहरदगा से एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत के साथ बीजेपी आजसू के नेता मौजूद रहे।