आरोन: रामगिर खुर्द गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल मिला, ग्रामीणों ने सुरक्षा में लिया; पुलिस और वन विभाग पहुंचा
आरोन थाना क्षेत्र के रामगिर खुर्द गांव में 2 अगस्त की देर शाम को राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हालत में ग्रामीणों को मिला है ग्रामीणों ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को सुरक्षा में लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम पहुंची। वन विभाग की टीम मोर को अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने मोर को कुत्तों के नोचने या अन्य कारण से घायल हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका।