पीरटांड: मटरूखा निवासी एक युवक की मौत शनिवार को कटहल पेड़ से गिरने की वजह से हो गई।
मटरूखा निवासी एक युवक की मौत शनिवार को कटहल पेड़ से गिरने की वजह से हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतक युवक कालो मण्डल का 20 वर्षीय पुत्र विकास मंडल है। जानकारी के अनुसार मृतक गाय बकरी चराने का काम करता है। हर दिन की तरह शनिवार को भी ये पशुओं को चराने के लिए महतोडीह गया हुआ था।