पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम माटागुटू में आयोजित श्राद्ध कर्म के भोज के लिए जंगल से पत्ता लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर जंगीबुरु घाटी की घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।