नानपारा: नवाबगंज मोड़ के पास पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नानपारा की पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वसीम खान पुत्र शरीफ खान निवासी गोकुलपुर पडरीतारा को निरीक्षक अनिल कुमार हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम ने नवाबगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।