नानपारा: नानपारा में त्योहार में बाधा पड़ी तो होगी कार्रवाई, एएसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से नानपारा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने की। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों, धार्मिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।