घुवारा: भगवा थाना में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, साधु-संतों की सुरक्षा और आर्यिका माताजी प्रकरण की जांच की मांग
सोमवार की सुबह 9 बजे भगवां में सकल जैन समाज ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। समाज ने SIT जांच, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग उठाई।