राजगढ़: ज्ञान भारतम् अभियान को मिलेगी गति, प्राचीन पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण: कलेक्टर ने की समीक्षा
जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ज्ञान भारतम् अभियान को गति प्रदान की जा रही है। इसको लेकर शनिवार को राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा दोपहर 3:00 बजे करीब कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में समीक्षा की गई।