लोहरदगा: ACB की टीम ने लोहरदगा में ग्रामीण विकास विभाग के लेखा लिपिक को ₹4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
लोहरदगा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ACB की टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल में कार्यरत लेखा लिपिक वरुण कुमार को गुरुवार शाम 3 बजे चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत सदर प्रखंड के अरकोसा गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के बिल भुगतान के एवज में मांगी जा रही थी।