लोहरदगा: भड़गांव तालाब के पास बाइक सवार ने पेड़ से टकराकर जान गंवाई, रिम्स ले जाते समय हुई मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए सड़क दुर्घटना में मृतक सोमय उरांव के शव का गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव तालाब के समीप हुई थी। मृतक अपनी ही मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया था। उसकी मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई थी।