केरसई: केरसई के टैसेर गांव में बिजली के करंट से झुलसा व्यक्ति, परिजन इलाज के लिए उड़ीसा ले गए
केरसई के टैसेर गांव में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे बिजली करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण का हाथ झुलसकर घायल हो गया। घायल को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया ,जिसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परिजनों के द्वारा उसे उड़ीसा ले गए ।बताया गया कि घर में आए बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था इसी दौरान करंट लगा।