नोहर: नोहर सड़क बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने नोहर के उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नोहर गांव सोती बड़ी से दीपलाना तक की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति और युवा विकास समिति के बैनर तले नोहर उपखंड अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी आंदोलन होगा