बहराइच: दुनक्का के पास वाहन की टक्कर से साईकिल सवार अधेड़ घायल,दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार
शहर के दोनक्का के पास तेज रफ्तार वाहन ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा है। अधेड़ लखीमपुर जिले का वाशिंदा है। अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।