जबेरा: ग्राम महुआघाट में हनुमान जयंती पर राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
Jabera, Damoh | Apr 2, 2026 जबेरा विधानसभा अंतर्गत नोहटा मंडल के ग्राम महुआघाट में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कलश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी गुरुवार की शाम 4 बजे सम्मिलित हुए। राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हनुमान जी के दर्शन करते हुए क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों की सुख में जीवन की मंगल कामना की।