शाहपुर: शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी बनाही गांव पहुंचे, आग से प्रभावित किसानों से की मुलाकात
शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी आज बनाही गांव पहुंचकर आग लगी के शिकार पीड़ित किसानों से मुलाकात कर यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिए। बताते चले कि बीते शुक्रवार दोपहर में बनाही गांव खेत में लगे गेहूं की फसल में अचानक आग लग जाने से सैकड़ो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आज रविवार को पूर्व विधायक राहुल तिवारी पीड़ित किसानों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया