मोहनलालगंज: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय अभिषेक सिंह को किया गया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी अभिषेक सिंह (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने 19 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभिषेक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत काम किया। शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।