सैदपुर: ऑपरेशन वज्रपात में गाजीपुर में छोटे-बड़े कुल 45 गैंग चिह्नित, सैदपुर, खानपुर आदि के गैंगों की सूची जारी
बीते दिनों कटरा गैंग द्वारा होटल व्यवसायी की सरेआम हत्या करने के बाद अब जिले भर में चल रहे आपराधिक गैंगों पर पुलिस ने लगाम कसी है। जिले में अपराध और सोशल मीडिया आधारित गैंग संस्कृति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ चलाया है। जिसके तहत सैदपुर, खानपुर, सादात, नंदगंज इत्यादि थाना क्षेत्रों सहित जिले के कुल 45 गैंग चिह्नित किए गए हैं।