अरवल: अरवल में मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक, 17696 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Arwal, Arwal | Feb 15, 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।कुल 17,696 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाए गए हैं शनिवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।