कुम्हेर: कुम्हेर कस्बे के बीचों-बीच पोखरा का पानी सड़ने से आमजन को परेशानी, नगर पालिका प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
कुम्हेर के गुदड़ी मोहल्ला बड़ा मोहल्ला हैलक दरवाजा पंचायत समिति गेट के सामने कच्चे पोखरा बने हुए हैं जिनमें गंदगी युक्त कीचड़ पानी होने से आमजन के लिए खतरा बना हुआ है जिसमें बीमारी फैलने की गंभीर आशंका बनी हुई है लेकिन नगर पालिका शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रही है लंबे समय से साफ सफाई नहीं होने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है