झांसी: झांसी को मिली साप्ताहिक ट्रेन, 13 जून से चलेगी फिरोजपुर कैंट से हुजूर साहेब नांदेड़ के बीच
Jhansi, Jhansi | Jun 12, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से फिरोजपुर कैंट के लिए दो ट्रेन पंजाब मेल और पातालकोट एक्सप्रेस ही हैं। हालांकि, झांसी से नांदेड़ के लिए आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन होता है।रेलवे आगामी 13 जून से सप्ताह में एक दिन फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन शुक्रवार 13 जून से शुरू हो रही है।