डलमऊ: गंगा दीन का पुरवा गांव की एक महिला न्याय पाने के लिए सालों से डलमऊ तहसील के चक्कर लगा रही है
रविवार को समय लगभग 4:00 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के गंगा दीन का पुरवा गांव की रहने वाली पार्वती ने आरोप लगाया है कि गांव के ही देवता दीन मेरी भूमधारी जमीन को दबंगई के बल पर जोत रहे हैं। जिसकी शिकायत कर न्याय पाने के लिए डलमऊ तहसील के सालों से चक्कर लगा रही हूं लेकिन मुझे न्याय नहीं मिल पा रहा है।