कालपी: कालपी में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क, यमुना-बेतवा तट पर 9 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित करने की व्यवस्था: एसडीएम
Kalpi, Jalaun | Jul 31, 2026 कालपी में यमुना और बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ व बारिश को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 9 बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की गई हैं। अधिकारियों, लेखपालों, कोटेदारों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।