चूरू: रतनगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रतनगढ़ नगरपालिका सभागार में बीते दिन समीक्षा बैठक हुई। उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति देखी गई और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह बैठक जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आयोजित की गई।