राघोगढ़: बिलाखेड़ी गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को धरनावदा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने फरार आरोपी पकड़ा है। 1 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 27 अक्टूबर 2023 को फरियादी रामबाबू पारदी ग्राम बिलाखेड़ी ने 26 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश में फायरिंग कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट की थी, दो लोगों को छर्रे लगे थे। पुलिस में पूर्व में प्रमोद और एहसान पारदी को गिरफ्तार किया, बीती रात अंतिम आरोपी पवन पारदी को गिरफ्तार किया है।