मखदुमपुर: मगध प्रमंडल आयुक्त ने मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों के साथ बैठक की
गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मखदुमपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए, साथ ही साथ आयुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। मौके पर डीएम अलंकृता पांडे समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद थे।